NewsTimes 24×7

BEL dividend 2024:

BEL dividend 2024: कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान,जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

you tube video link

यह भी पढ़े – CUSAT Result 2024

यह भी पढ़े – Narendra Modi Workout Everyday..

BEL dividend 2024: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिवडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 23 मार्च, 2024 तय की है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड रक्षा क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सिस्टम बनाती है और आपूर्ति करती है।

प्रत्येक कंपनी समय समय पर अपने निवेशकों को डिविडेंड‌ का तोहफा देती है। ठीक उसी प्रकार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भी अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है।

कल 15 मार्च, 2024 को कंपनी की बोर्ड मीटिंग हुई थी। जिसमें कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का अनाउंस किया है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भुगतान, घोषणा के 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दूसरे डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 70 रुपए प्रति शेयर की दर से निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।

कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 23 मार्च, 2024 तय की है। 23 मार्च से पहले कंपनी के बैलेंस शीट में जिन निवेशकों का नाम होगा। उन्हें इस अंतरिम डिविडेंड का फायदा मिलेगा। आपको बता दे कि निवेशकों के पास इस अंतरिम डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए 23 मार्च तक का समय है। यानी कि इसकी EX date 23 मार्च, 2024 है। इसके अलावा आप Dividend Share list 2024 के बारे में भी जान सकते है।

आपको बता दें कि ये कंपनी का दूसरा अंतरिम डिविडेंड है और इससे पहले कंपनी एक और अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर चुकी हैं। कंपनी ने ₹70 प्रति शेयर की दर से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। जिसकी एक्स डेट 9 फरवरी, 2024 थी। शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करने के लिए आप इन 5 Fast Trading Mobile Apps का इस्तेमाल कर सकते है।

tazza time पर दी गई जानकारी कोई भी निवेश सलाह नहीं है शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का शेयर शुक्रवार को 3.28% या 6.40 अंक के गिरावट के 188.85 रुपए पर बंद हुआ है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का 52 वीक हाई 216.80 रुपए रहा है। जबकि 52 वीक लो 89.65 रुपए रहा है।

BEL dividend 2024:

Exit mobile version