NewsTimes 24×7

Ranveer Singh Upcoming Movie:

Ranveer Singh Upcoming Movie:रणवीर सिंह की आने वाली ये धांसू फिल्में!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

you tube video link

यह भी पढ़े – Elvish Yadav Slap Viral Video:

यह भी पढ़े – Hanuman Movie OTT Release :

Ranveer Singh Upcoming Movie: रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको इंडस्ट्री में एनर्जी मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इस अभिनेता में जिस प्रकार की एनर्जी है, उससे सभी लोग इंप्रेस हो जाते हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कई सारे एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दिए हैं, इनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है। लोग इनके अभिनय के कायल रहते हैं और उनके फैंस उनके फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।

आप भी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के फैंस होंगे तो आप भी इनके नई-नई फिल्मों के इंतजार में रहते होंगे। बता दूं कि यह बॉलीवुड में पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं, और बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्म भी दे चुके हैं। यदि आप भी रणबीर सिंह के फैंस हैं, तो आपको साल 2024 में भी उनके अपकमिंग फिल्म (Ranveer Singh Upcoming Movie) का इंतजार जरूर होगा। आज के इस आर्टिकल में उनके अपकमिंग फिल्म (Ranveer Singh Upcoming Movie) के बारे में जाने वाले हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के अंत तक बन रहे तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

सिंघम अगेन
सिंघम अगेन साल 2024 में रणबीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। लोग उनके इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स जिसमें सिम बस सूर्यवंशी और सिंघम शामिल है, सिंघम अगेन के साथ एक और नया जुड़ाव हो रहा है। बता दूं की सिंघम अगेन में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणबीर सिंह दिखाई देने वाले हैं। खबरों की माने तो रणवीर सिंह सिंघम अगेन में एक अभिन्न भूमिका में दिखाई देने वाले हैं और यह फिल्म 15 अगस्त 2024 (Sigham Again Release Date) को रिलीज होने वाली है।

सिंबा 2
रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला था। इसके दूसरे पार्ट सिंबा 2 के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आपको बता दूं कि मई 2022 में रणवीर सिंह ने सिंबा ब्रह्मांड के अगले भाग की स्वच्छता से पुष्टि की। सिंबा 2 अब इसी साल आने की उम्मीद है, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

बैजू बावरा
बता दूं कि बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली के साथ पहले भी रणवीर सिंह दिखाई दे चुके हैं। एक बार फिर से संजय लीला भंसाली के साथ अभिनेता रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं। निर्देशक ने आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ उनकी कंट्रोवर्सी फिल्म पद्मावत पर काम किया था।

इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में आलिया भट्ट दिखाई दे रही थी। खबरे ऐसी है कि जल्द ही वह बैजू बावरा का शूटिंग शुरू करने वाले हैं, और उनकी यह फिल्म भी जबरदस्त होने वाली है।

डॉन 3
आपको बता दूं कि रणवीर सिंह को एक बड़ी फिल्म हाथ लगी है जिसका नाम डॉन 3 है। इस फिल्म में वह शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर की फिल्म रणवीर सिंह डॉन की मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

डायरेक्टर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ अभिनीत जी ले जरा के खत्म होने के तुरंत बाद ही शूटिंग करने जा रहे हैं। आपको बता दूं कि डॉन 3 की शूटिंग अक्टूबर या सितंबर में शुरू होने वाली है। यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, इसमें उन्हें काफी शानदार काम करना होगा।

शक्तिमान
खबरें ऐसी है कि अब बॉलीवुड के एनर्जेटिक हीरो रणवीर सिंह सुपर हीरो शक्तिमान की किरदार में भी दिखाई देने वाले हैं। तमिल सुपर हीरो फिल्म दिल्ली के निर्देशक बेसिल जोसेफ सोनी पिक्चर के साथ भारतीय सुपर हीरो शक्तिमान के सुपर हीरो फ्रेंचाइजी बनने जा रही है।

रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर सिंह सुपर हीरो का किरदार निभाने के लिए मीडिया हाउस से बातचीत कर रहे हैं। अभिनेता के पास अपने करियर की कुछ सबसे बड़ी परियोजनाओं के साथ अलग कुछ वर्षों के लिए बिजी शेड्यूल है। अब देखना शेष रहेगा कि इस फिल्म का शूटिंग कब शुरू होता है? इसके स्टार कास्ट के बारे में कब जानकारी लीक होती है।

you tube video link

Ranveer Singh Upcoming Movie:

Ranveer Singh Upcoming Movie:
Ranveer Singh Upcoming Movie:

AYUSH SAINI

Exit mobile version